(अंचलाधिकारी को पत्र) CO ko Application kaise likhe 2023

CO Application in Hindi :- स्वागत है आपका हमारे इस पोस्ट में, आज की इस पोस्ट में हम और आप जानेंगे कि CO ko Application kaise likhe अगर आप भी जानना चाहते हैं कि CO ko Application kaise likhe तो इस पोस्ट को बिल्कुल अंत तक जरूर पढ़ें।

क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको यह तो बताएंगे ही कि CO ko Application kaise likhe साथ ही इसके बारे में सारी जानकारियां भी प्राप्त करेंगे, जैसे :- CO कौन होता है, CO Application क्या है, CO को एप्लीकेशन लिखने के कारण, CO Application लिखने का तरीका, CO एप्लीकेशन के महत्व, सावधानियां, इत्यादि।

आशा करता हूं इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आपको CO को एप्लीकेशन लिखना आ जाएगा साथ ही आपको आपके प्रश्न के उत्तर भी मिल जाएंगे कि CO ko Application kaise likhe

CO कौन होता है ?

CO का फुल फॉर्म Circle Officer (सर्किल ऑफिसर) होता है यह किसी एक Block (प्रखंड) के कर्मचारी होते हैं जिनका काम जमीन से जुड़ी समस्याओं को दूर करना होता है। CO एक सरकारी कर्मचारी है जो पूरे प्रखंड की जमीनी समस्याओं का निवारण करने एवं जांच करने के लिए नियुक्त किए गए हैं।

हर प्रखंड का CO अलग-अलग होता है जो अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े काम को अंजाम देता है। एक CO के अंतर्गत जमीन का रसीद काटना, हर जमीन का समय-समय पर जाँच करना, अनुदान जमीन मालिकों तक पहुंचाना एवं जमीन से जुड़े विवादों को दूर करना जैसे प्रमुख कार्य होते हैं, जिसे पूरा करना हर CO का मूलभूत कर्तव्य होता है।

किसी भी प्रखंड के महत्वपूर्ण पदों में से एक पद CO का होता है जो आम नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए उत्तरदाई होता है, यह लोगों की भूमि सुरक्षा में सहयोगी होता है।

CO Application क्या है ?

ऐसा एप्लीकेशन जो मुख्यतः CO को लिखा जाए उसे CO Application कहते हैं। यह एप्लीकेशन अपने प्रखंड के सी.ओ. को लिखा जाता है ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। इस आवेदन में सीओ को प्रमुखत्ता देते हुए आगे अपनी समस्याएं व्यक्त की जाती है ताकि उस समस्या को सुना जाए एवं उसे दूर किया जाए।

हमारे आस-पड़ोस कई ऐसे जमीन होते हैं जो विवादित होते हैं और यह विवाद सामाजिक स्तर पर खत्म नहीं हो पाता ऐसे में लोग तंग आकर इस घटना की जानकारी अपने क्षेत्र के CO को पत्र के माध्यम से देते हैं ताकि उसका निदान हो सके।

CO को Application लिखने के कारण

CO को आवेदन लिखने का तो केवल एक ही प्रमुख कारण दिखाई देता है, जमीन से जुड़ी समस्या जिसके लिए लोग CO को पत्र लिखते हैं परंतु जमीन के कई प्रकार के मामले होते हैं और सभी के लिए अलग आवेदन लिखे जाते हैं। कुछ विशेष कारण इस प्रकार है :-

1.) जमीनी विवादों के लिए :-

हमारे आस पड़ोस अक्सर लोगों के बीच जमीन की सीमाओं, जमीन के मालिकों तथा जमीन के दायरों के लिए लड़ाई होती रहती है, इस समस्याओं को सर्वप्रथम ग्रामीण स्तर पर समझाने की कोशिश की जाती है। जब यह नहीं सुलझ पाता तो लोग अपने प्रखंड के CO को आवेदन लिखकर इस समस्या के बारे में अवगत कराते हैं।

2.) जमीन की रसीद के लिए :-

जब भी कोई व्यक्ति कोई जमीन खरीदना है तो खरीदने के बाद प्रथम कार्य होता है उस जमीन का रसीद अपने नाम से कटवाना ताकि उस जमीन का पक्का मालिक वह व्यक्ति सिद्ध हो पाए एवं उस जमीन पर मिलने वाला सभी प्रकार का अनुदान उस व्यक्ति को मिल सके। इस काम में CO की आवश्यकता होती है इस कारण लोग अपने क्षेत्र के सीओ को आवेदन लिखकर इसके बारे में गुजारिश करते हैं।

3.) सरकारी अनुदान के लिए :-

कई बार लोगों को अपने जमीन के लिए सरकार की तरफ से मिलने वाला अनुदान नहीं मिल पाता है हालांकि उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई किया होता है परंतु सीओ के द्वारा उसे अस्वीकृत करार कर दिया जाता है, ऐसे में लोगों को आवेदन देकर इसकी जानकारी देनी होती है।

CO Application in Hindi ( तरीका )

  • सबसे पहले बाई तरफ से लिखें “सेवा में”, तथा उसी पंक्ति में दाएं तरफ से दिनांक लिखें।
  • अब उसके नीचे बाई तरफ से “श्रीमान / श्रीमती अंचलाधिकारी महोदय/महोदया” लिखें।
  • उसके नीचे बाई तरफ से “अंचलाधिकारी का नाम” लिखें।
  • उसके नीचे बाई तरफ से “प्रखंड का नाम” लिखें।
  • उसके नीचे बाई तरफ से “विषय” लिखें।
  • उसके नीचे बाई तरफ से “महाशय” लिखें।
  • अब नीचे बाएं तरफ से लिखें “मेरा नाम ……………. है, और मैं ……..(प्रखंड का नाम) …….. प्रखंड के ………(गाँव का नाम)………गाँव का स्थाई निवासी हूँ |
  • आगे अपने समस्या से जुड़ी जानकारी विस्तार में लिखें,
  • समस्या बताने के बाद अगली पंक्ति में लिखें “अतः श्रीमान / श्रीमती अंचलाधिकारी महोदय/महोदया से आग्रह एवं निवेदन है कि (अपना विषय) की कृपा करें।
  • अब उसके नीचे बाईं तरफ से “अपना नाम तथा पता” तथा उसके नीचे दाएं तरफ अपना “हस्ताक्षर” डालें।

इसे भी पढ़ें :-

अंचलाधिकारी को पत्र Format ( Hindi )

CO Application format in hindi
CO ko Application kaise likhe

अंचलाधिकारी को पत्र Format ( English )

CO Application format in english
CO ko Application kaise likhe

CO Ko Application Kaise Likhe

1.) सरकारी अनुदान के लिए अंचलाधिकारी को प्रार्थना पत्र

दिनांक :- 22/01/2023

सेवा में,

श्रीमान अंचलाधिकारी महोदय

अशोक झा 

मधवापुर 

विषय :- अनुदान न मिलने के संबंध में

महाशय्

सविनय निवेदन यह है कि मेरा नाम अंकित कुमार है, और मैं मधवापुर प्रखंड के उत्तरा गाँव का स्थाई निवासी हूँ | मैंने पिछले महीने बाढ राहत मुआवजे के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जिसमें सभी लोगों के खाते में अनुदान राशि प्राप्त हो चुकी है परंतु हमारे खाते में अभी तक अनुदान राशि नहीं आई है।

अतः श्रीमान अंचलाधिकारी महोदय से आग्रह एवं निवेदन है कि जल्द से जल्द मुझे मेरा अनुदान राशि दिलवाने की कृपा करें जिसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।

नाम :- अंकित कुमार

पता :- उत्तरा (मधुबनी) 

हस्ताक्षर :- Ankit Kumar

CO ko Application kaise likhe
CO ko Application kaise likhe

2.) जमीनी बिवाद के लिए अंचलाधिकारी को आवेदन

दिनांक :- 22/01/2023

सेवा में,

श्रीमान अंचलाधिकारी महोदय

अशोक झा 

मधवापुर 

विषय :- जमीनी बिवाद के संबंध में

महाशय्

सविनय निवेदन यह है कि मेरा नाम अंकित कुमार है, और मैं मधवापुर प्रखंड के उत्तरा गाँव का स्थाई निवासी हूँ | मेरे पिताजी और मेरे चाचा के बीच कुछ दिन पहले जमीन का बंटवारा हुआ जिसमें मेरे घर के पास वाला एक जमीन मेरे पापा जी के नाम से हुआ परंतु मेरे चाचा जी उस जमीन को अपना बता रहे हैं और वह सामाजिक निर्णय को अस्वीकार रहे हैं |

अतः श्रीमान अंचलाधिकारी महोदय से आग्रह एवं निवेदन है कि अतिशीघ्र इस मामले मे हमारी सहायता करने की कृपा करें जिसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।

नाम :- अंकित कुमार

पता :- उत्तरा (मधुबनी) 

हस्ताक्षर :- Ankit Kumar

CO ko Application kaise likhe
CO ko Application kaise likhe

3.) अतिक्रमण को हटाने के लिए CO को आवेदन 

दिनांक :- 22/01/2023

सेवा में,

श्रीमान अंचलाधिकारी महोदय

अशोक झा 

मधवापुर 

विषय :- अतिक्रमण के संबंध में

महाशय्

सविनय निवेदन यह है कि मेरा नाम अंकित कुमार है, और मैं मधवापुर प्रखंड के उत्तरा गाँव का स्थाई निवासी हूँ | मेरे दादाजी के नाम से एक जमीन है जिसपर कुछ अनजान लोगों ने कब्जा कर रखा है, मेरे बार-बार समझाने के बावजूद वह लोग उस जमीन को खाली नहीं कर रहे हैं।

अतः श्रीमान अंचलाधिकारी महोदय से आग्रह एवं निवेदन है कि अतिशीघ्र उस जमीन को खाली करवाने में हमारी सहायता करने की कृपा करें जिसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।

नाम :- अंकित कुमार

पता :- उत्तरा (मधुबनी) 

हस्ताक्षर :- Ankit Kumar

CO ko Application kaise likhe
CO ko Application kaise likhe

CO Application के महत्व

अपने प्रखंड के CO से किसी प्रकार की समस्याओं को जाहिर करने के लिए आवेदन आवश्यक होता है, इस आवेदन के आधार पर ही CO आपकी बातें समझता है तथा उसका निवारण करता है। बिना आवेदन के आप उनके द्वारा किसी समस्या का समाधान नहीं पा सकते हैं, इस आवेदन के आधार पर आप अपनी जमीन से जुड़ी हर समस्या को अपने क्षेत्र के सीओओ तक पहुंचा सकते हैं तथा उसका समाधान पा सकते हैं।

CO को Application लिखते समय ध्यान दें

  • CO ko Application लिखने के लिए हमेशा सारे कागज का उपयोग करें।
  • इस आवेदन में कहीं भी Overwriting नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन मे उसी दिन का दिनांक डालें जिस दिन आप उसे जमा करने जा रहे हैं।
  • इस आवेदन में अपना हस्ताक्षर अवश्य करें।
  • CO Application लिखते समय हमेशा सामान्य भाषा का उपयोग करें।
  • CO Application ऐसे लिखे जिसे पढ़ने से आपकी बातो का भाव स्पष्ट रूप से पता चले।
  • CO Application में आपकी भाषा सरल तथा दूसरे के समझने योग्य होनी चाहिए।
  • आवेदन को लिखते समय यह ध्यान रखें कि आप सही फॉर्मेट का उपयोग कर रहे हैं।
  • आवेदन में दिनांक, विषय, नाम तथा पता को अवश्य अंकित करें।

FAQ

Q.1) CO का फुल फॉर्म क्या होता है ?

Answer :- CO का फुल फॉर्म Circle Officer (सर्किल ऑफिसर) होता है, जिसे संक्षिप्त में CO कहा जाता है।

Q.2) CO को आवेदन कैसे लिखें ?

Answer :- CO को आवेदन लिखने का एक विशेष प्रारूप होता है, इस प्रारूप को ध्यान रखते हुए आवेदन लिखना अनिवार्य है, इस पोस्ट में बताए गए तरीके को जानकर आप आवेदन लिख सकते हैं।

Q.3) CO का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है ?

Answer :- जैसा कि मैंने आपको बताया है कि CO एक सरकारी कर्मचारी है, इस वजह से वह वेतनभोगी है और इनका कार्यकाल इनके 60 वर्ष पूर्ण होने तक होता है।

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि CO ko application kaise likhe साथ ही इस पोस्ट में हमने CO ko Application लिखने के बारे में सारी जानकारियां विस्तार में जानी जैसे :- CO कौन होता है, CO Application क्या है, CO को एप्लीकेशन लिखने के कारण, CO Application लिखने का तरीका, CO एप्लीकेशन के महत्व, सावधानियां, इत्यादि।

आशा करता हूं इस पोस्ट को पढ़कर आपको कुछ नया सीखने को मिला होगा साथ ही आपको आपके प्रश्न का भी उत्तर मिल गया होगा कि CO ko application kaise likhe

इसे भी पढ़ें :-

मैं Ankit KR. इस ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं पिछले 4 सालों से Blogging तथा Youtube की क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस वेबसाइट पर मैं मुख्यतः सभी तरह के आवेदन, सरकारी योजनाएं, Blogging, Online Earning, Loan, Insurance तथा Social Media से जुड़ी जानकारियाँ साझा करता हूं।

Leave a Comment